रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: विगत माह की भांति इस माह भी 1 दिसंबर 2024 को लोगों के प्रति अच्छा कार्य व्यवहार, अच्छी ड्यूटी एवं साफ सुथरा वर्दी से प्रभावित होकर कोतवाली प्रभारी जगदीश कुमार द्वारा होमगार्ड के जवान जगदीश प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, महीने की 1 तारीख को एक महीने के बेहतर कार्य व्यवहार, साफ सुथरा वर्दी तथा समय से ड्यूटी करने के मामले में कोतवाली प्रभारी द्वारा हर महीने एक व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज 1 दिसंबर को कोतवाली परिसर महराजगंज में होमगार्ड जगदीश प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा होमगार्ड के जवान जगदीश प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर बीओ राजेश कुमार राय, पीसी रमेश मौर्य, रमापति बाजपेयी, राजेश कुमार सिंह, राम प्रताप यादव, राजेश सिंह, रामदास यादव, सतीश प्रताप सिंह, शिवकरण यादव, मुकेश कुमार यादव, रामराज यादव, लाल मोहम्मद, दिनेश सिंह, पीसी इंद्रमणि सिंह, रामकुमार सिंह, जगदेव मिश्रा, राम भुवन सिंह, धर्मदास, छेदीलाल, रामकुमार यादव, रामजस मौर्य, ईशा मोहम्मद समेत पुलिस विभाग के एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई रवि पवार, दीवान अजय चौधरी, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ