रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर वासियों, आने जाने वाले तीमारदारों एवं राहगीरों को ठंड से निजात दिलाने हेतु नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे के चार प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करवाई गई है, जिससे आने जाने वाले राहगीर व आम जन मानस को ठंड से राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने महराजगंज कस्बे के पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रैन बसेरा नगर पंचायत महराजगंज व चन्दापुर चौराहे सहित चार प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करवाई गई है। जो लगातार चल रही हैं।
अधिसाशी अधिकारी राम आशीष वर्मा ने बताया कि, उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा चार प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, तथा नगर पंचायत परिसर में रैन बसेरा में भी सभी व्यवस्थाए चाक चौबंद कर दी गई है। यदि कोई राहगीर व तीमारदार एवं दूरदराज से आने वाले वादकारी किसी भी व्यक्ति को ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई पड़े तो उसको नगर पंचायत में स्थित रैन बसेरा पर लाकर ठंड से राहत दिलाने का काम करें, जिससे कि शासन की मंशा पूर्ण हो सके और सभी को ठंड से निजात मिल सके।


0 टिप्पणियाँ