उपनिरीक्षक सचिन शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली में तैनात रहे तेजतर्रार उपनिरिक्षक सचिन शर्मा का स्थानांतरण थुलेंडी चौकी पर हो जाने से कोतवाली परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव सहित पुलिस कर्मचारियों ने अपने जनप्रिय उपनिरिक्षक को फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा करा के नम् आंखों से विदाई दी।

     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली में लगभग एक वर्ष से ज्यादा तक रहकर उपनिरिक्षक सचिन शर्मा ने क्षेत्र से आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय व पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे आदेश-निर्देश का पालन करते हुए क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल कर उत्कृष्ट कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके चलते जनता के बीच उनकी छवि एक न्याय प्रिय उपनिरीक्षक के तौर पर देखी जा रही थी। जिसे संज्ञान लेते हुए रायबरेली जिले के न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने दो दिन पूर्व उपनिरिक्षक सचिन शर्मा को महराजगंज कोतवाली से थुलेंडी चौकी प्रभारी का कार्यभार सौंप गया। जिसको लेकर आज कोतवाली परिसर में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में मौजूद कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव व एसएसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि, बहुत कम समय में ऐसे युवा तेजतर्रार व ऊर्जावान उपनिरिक्षक सचिन शर्मा की कार्यशैली काबिले तारीफ है। काफी कम समय में रहकर देखा कि, क्षेत्र से आने वाले वादकारिर्यों को त्वरित न्याय दिलाना तथा रात्रि गस्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का सतत पालन करना उनकी कार्यशैली में सुमार था। हम सभी लोग ऐसे होनहार व ऊर्जावान उपनिरिक्षक सचिन शर्मा को बधाई देते हैं कि, थुलेंडी चौकी में रहकर जनता को न्याय दिलाने का कार्य करें। 

      इस मौके पर चौकी इंचार्ज चन्दापुर रवि पंवार, थुलवांसा चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा, एसआई रोहित कुमार, एसआई राजवीर सिंह, एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई राधेश्याम वर्मा, एसआई उत्कर्ष केसरवानी, एसआई सचिन सिंह, हेड मुहर्रिर रविकांत पांडेय, अजय चौधरी, हिमांशु, पवन कुमार, मोहम्मद शहजाद, संदीप यादव, शुभम यादव, कुन्दन यादव, मनवीर सिंह, सूरज, पवन यादव, शिव प्रताप, निर्दोष सिरोही, प्रज्ञा मिश्रा, शगुन शर्मा, आकांक्षा, प्राची, दीपा वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ