रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर राज्यसभा में अभद्र व बेहद अपमान जनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक भवन से राजकीय इंटर कालेज, अस्पताल चैराहा होते हुए डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा हाथी पार्क तक ‘‘पैदल मार्च’’ निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
आपको बता दें कि, उक्त जानकारी देते हुए कार्यवाहक जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हाथों में तख्ती और बाबा साहब की तस्वीर लेकर पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, डा0 भीमराव अम्बेडकर समता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक है, उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र के सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील पासी ने कहा कि, मोदी सरकार संविधान विरोधी सरकार है, इसी लिए संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान कर रही है, लेकिन बाबा साहब का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा, अमित शाह को अम्बेडकर के अपमान पर देश से माफी मांगनी चाहिए, दलितों व पिछड़ों के विरुद्ध भाजपा सरकार नए-नए मनसूबें बना रही है, समय रहते अगर भाजपा सरकार अपनी गलत नीतियों पर विराम नहीं लगाती है तो संसद से सड़क तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी।
इस अवसर पर विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, महेश प्रसाद शर्मा, राकेश सिंह राना, वीरेन्द्र यादव, शैलजा सिंह, सुमित्रा रावत, संजय श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, शशिकांत पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, आलोक विक्रम यादव, राहुल बाजपेई, यशपाल भारती, जितेन्द्र कुमार, सूर्यकुमार बाजपेई, सर्वोत्तम कुमार मिश्रा, अनवार खान, मनोज मिश्रा, आशीष द्विवेदी, मो0 अशरफ खान, कामता नाथ सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, शम्भूशरण पाल, प्रमोद कुमार बाजपेई, प्रियंका रावत, आयुष द्विवेदी, मोहित मौर्या, रमाकांत सिंह, ओम प्रकाश पाल, सुरेश पासी, सुनील कुमार, अंकुर सिंह चैधरी, जीतू तिवारी, अंशुमान गांधी, यज्ञदेव शर्मा, नितिन सिंह, सुमित कुमार विमल, दिनेश त्रिवेदी, अखिलेश मिश्रा, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ