रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश में हो रहे महिला अपराध, महंगाई, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर विधानसभा घेराव करने की रणनीति बनाई गई।
आपको बता दें कि, महराजगंज में उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक प्रिन्सू वैश्य ने लोगों से जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया।
इस मौके पर जैनुल आबदीन, साजिद अली, मो नवी, भरत मिश्रा, कृपा शंकर शर्मा, इरशाद आलम, अमन वैश्य, मनीष वैश्य, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।


0 टिप्पणियाँ