व्हाट्सएप चैटिंग के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विगत एक सप्ताह से एक प्रधानाध्यापक द्वारा व्हाट्सएप मैसेज से शिक्षिका की चैटिंग वायरल करने के मामले में गहनता से जांच करने के बाद आखिरकार शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

     आपको बता दें कि, विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलीपुर मजरे कुशमहुरा के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापिका के बीच चैटिंग वायरल हो जाने के मामले में आहत शिक्षिका ने जिलाधिकारी रायबरेली को लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही करने की बात कही थी, जिसको लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बीएसए रायबरेली शिवेंद्र प्रताप सिंह को जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज राममिलन यादव को मामले से अवगत कराते हुए जल्द ही रिपोर्ट मांगी थी। 

       खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने अपनी रिपोर्ट बीएसए रायबरेली को सौंप दी थी। जिसमें जांच के दौरान यह पाया गया कि, प्रधानाध्यापक दोषी है, जिसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए रायबरेली शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दोषी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

      मामले में बीएसए रायबरेली ने दूरभाष पर बताया कि, प्रधानाध्यापक द्वारा बहुत ही निंदनीय कार्य किया गया है जोकि अक्षम्य है, और ऐसे अपराध करने वाले लोगों को दंड आवश्य मिलना चाहिए, जिसके तहत निलंबित किया गया है।

     मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, प्रधानाध्यापक ने अध्यापिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया तथा चैटिंग वायरल कर अध्यापिका को मानसिक रूप से परेशान करने की पुष्टि हुई है, तथा कार्य अक्षम्य था, जिसके कारण प्रधानाध्यापक डाक्टर अमरपाल को निलंबित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ