रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में बीती रात एक शराबी पति ने शराब के नशे में धुत पत्नी को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चोटहिल महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासिनी आरती पत्नी करन सिंह ने कहा है कि, उनके पति करन सिंह पुत्र दिग्पाल सिंह मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे शराब पीकर घर आए और गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं।
मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, पीड़िता की तहरीर पर डॉक्टरी जांच पड़ताल कराकर पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ