नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबलों का जरुरत मंदों में किया गया वितरण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कम्बलों का ग्राम पंचायत असनी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी द्वारा जरुरतमंदों को वितरित किया गया।

      आपको बता दें कि, इस दौरान मनोज यादव ने कहा कि, प्रत्येक वर्ष गांधी परिवार द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए जाते है, जो गांधी परिवार और रायबरेली वासियों के बीच मधुर व मजबूत रिश्तों का प्रतीक है।

        कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि, ठंड से राहत मिल सके इसके लिए जिले के सांसद द्वारा भेजे गए कंबल ब्लॉक क्षेत्र के कुल 108 बूथों के अंतर्गत रहने वाले करीब चार सौ जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए गया है।

      इस मौके पर नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, प्रिंसू वैश्य, कृपा शंकर शर्मा, अखिलेश शुक्ला, सच्चिदानंद त्रिपाठी भारत मिश्रा, राज करन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ