रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी शुरू हुई, फिर बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा, जिससे किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले में चोटहिल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी किसान देश राज पुत्र गुरु प्रसाद ने कोतवाली महराजगंज में दी गई तहरीर में कहा है कि, खेत में पानी लगाने को लेकर मामूली बात पर गांव के ही शिव बहादुर पुत्र माता बदल, सुजीत कुमार, पुत्र शिव बहादुर, बिदेंश, पुत्र शिव कुमार द्वारा उसे लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया था।
मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ