बावन बुजुर्ग बल्ला हिंदू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग सीजन प्रथम: दानेश्वर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, राही इलेवन टीम को 40 रनों से हराया

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बबुरिहा ग्राउंड में चल रहे बावन बुजुर्ग बल्ला हिन्दू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग का एक मैच आज शुक्रवार को दानेश्वर क्रिकेट क्लब और राही इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें धानेश्वर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच अपने नाम कर लिया।

     आपको बता दें कि, राही इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैटिंग करने मैदान पर उतरे दानेश्वर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें आकाश ने सर्वाधिक सात छक्के व छ चौके की मदद से 108 रन बनाए। 

      जवाब में लक्ष का पीछा करने मैदान पर उतरे राही इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने 151 रन बनाकर आल आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए और इसी के साथ दानेश्वर क्रिकेट क्लब ने यह मैच 40 रनों से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आकाश ने 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

     इस मौके पर टीम के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह नीलू (समाजसेवी), केदार मौर्या पूर्व प्रधान बल्ला, दिनेश कुमार धुन्नी समाजसेवी, अकरम खान समाजसेवी, कलीम खान समाजसेवी के अलावा बड़ी तादात में क्रिकेट प्रेमियों ने मैदान पर मौजूद रहकर समय-समय पर तालियों की करतल ध्वनि से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ