रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: एसपी डॉ0 यशवीर सिंह ने आज शुक्रवार 31/01/2025 को मृतक पुलिस कर्मी (अनुचर) स्व0 बुद्दि लाल की आश्रिता धर्मपत्नी राजवती देवी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रदत्त 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह धनराशि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज खाते के अनुबंध के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों की सेवा के दौरान मृत्यु पर दी गयी है।
आपको बता दें कि, मृतक बुद्दिलाल की नियुक्ति पुलिस लाइन रायबरेली मे थी, जिनकी आसमयिक मृत्यु 26 नवंबर 2024 को हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह रिजनल मेनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायबरेली एवं ओंकार सिंह मुख्य प्रबन्धक ने मृतक बुद्दि लाल की धर्मपत्नी राजवती देवी को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान कर आसमयिक दु:खद मृत्यु पर सांत्वना दी गयी।

0 टिप्पणियाँ