रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अशर्फाबाद हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का अखंड पाठ तत्पश्चात आरती, हवन पूजन एवं वस्त्र वितरण साथ विशाल भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने जहां रामचरितमानस की चौपाइयों को मंत्रमुग्ध होकर सुना, वहीं भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति की।
आपको बता दें कि, अशर्फावाद गांव स्थित हनुमान मंदिर पर पिछले 10 वर्षों से लगातार धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता चला आ रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी 20 जनवरी को रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
वहीं दूसरे 21 जनवरी मंगलवार को विद्वान पंडितो द्वारा हवन पूजन आरती के पश्चात गरीब बच्चों को समाजसेवी सोभनाथ सिंह द्वारा वस्त्र वितरण किया गया, तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की प्रसादी ग्रहण किया।
इस मौके पर शिवकरन सिंह, सोभनाथ सिंह, राजेश सिंह फौजी, सुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह फौजी, राम कुबेर सिंह, सूर्यभान सिंह, ग्राम प्रधान ऋषि सिंह, आनंद काका, संतोष सिंह चौहान, मेजर सिंह, सुभाष सिंह, डॉक्टर एमडी पासी, मीडिया बंधुओं सहित पुत्तन साहू, गंगाराम पासवान, मुकेश कोटेदार, डीके सिंह, रामू पासवान, छेद्धू पासवान, रामकृपाल बाबा, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, राकेश सिंह, अंकेश सिंह, मोहित सिंह, रत्नेश सिंह, अमन सिंह, आदित्य सिंह आदि सेवाभाव में लगे रहे।




0 टिप्पणियाँ