रिपोर्ट महताब खान
रायबरेली: जनपद में घूम-घूम कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से मिक्सर मशीन 3 ट्राली और एक ट्रैक्टर तांबा तथा लोहा बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी महराजगंज कोतवाली पुलिस की तरफ से की गई है।
आपको बता दें कि, बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों अजय कुमार, राहुल कुमार हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की पुष्टि की है, इनके द्वारा वाहन चोरी करके मोहम्मद सिराज उर्फ राहुल कबाड़ी की दुकान पर उसे बेचते थे।
पुलिस ने दुकानदार कबाड़ी सिराज को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जो बछरावां कस्बा के पटेल नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

0 टिप्पणियाँ