रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए एक कैदी को लाकप में बंद दूसरे कैदी ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे कैदी युवक को काफी चोटें आई हैं, पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल कैदी।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी शहर कोतवाली क्षेत्र के खाली सहाट का रहने वाला है, जो वारंट जारी होने के बाद से जेल में बंद है। उधर मारपीट करने वाला कैदी नाल्वे हाईसिन (नाइजीरिया निवासी) जालसाजी से जुड़े एक मामले में कारागार में बंद हैं। शुक्रवार को यह दोनों कैदी जेल प्रशासन द्वारा न्यायालय में पेशी पर लाए गए, जहां लॉकअप के अंदर मामूली बात पर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने घायल कैदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

0 टिप्पणियाँ