सार.........
⭕ अमांवा विकास खंड व जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन।
⭕ सम्मेलन में अमांवा व राही विकास खंडो के पंचायत प्रतिनिधियों ने की शिरकत।
⭕ पंचायत प्रतिनिधियों को मंत्री ने किया सम्मानित, कहा आप लोगो द्वारा बताये गये विकास कार्य होंगे पूरे।
⭕ अमांवा में सैकड़ों गरीब असहायों को मंत्री द्वारा किये गये कंबल वितरित।
विस्तार.........
रायबरेली: गुरूवार को अमांवा विकास खण्ड सभागार व जिला पंचायत सभागार में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन उद्यान मंत्रीं दिनेश प्रातप सिंह द्वारा किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उद्यान मंत्री ने कहा कि, वह हर सुख-दुख में जनपद वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहा हूं और खड़ा रहूंगा। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान व उनके द्वारा बताये गये विकास कार्यो को अमली जामा पहनाने में उन्होंने अब तक कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। सम्मेलन में सभासदों द्वारा नगर पालिका में उनके साथ हो रहे अन्याय की बात पर कहा कि, वह खुद अगली नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शामिल रहेंगें। आप लोगो को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।
आपको बता दें कि, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, सम्मान हो या फिर विकास ये दोनों चीजो से रायबरेली वासियों को गांधी परिवार ने वंचित किया है। गांधी परिवार का व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर किसी के पास नहीं है। जबकि मंत्री दिनेश हर सुख-दुख में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सम्मेलन में आये हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उनका स्वागत किया।
गुरूवार को आयोजित पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन में राज्य मंत्री के निशाना गांधी परिवार पर रहा। उन्होंने कहा कि, गांधी परिवार ने कभी भी किसी जनप्रतिनिधि का सम्मान नहीं किया है। अगर गांधी परिवार से जनप्रतिनिधि मिलना चाहे तो कहां जाए। इसके अलावा राज्यमंत्री के निशाने पर सरकारी अफसर भी रहे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, तहसील थाना हो या फिर ब्लाक कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, हमारा देश योगी और मोदी के नेतृत्व में विकास की नई पहचान बना रहा है। तीर्थ राज प्रयाग में भव्य व्यवस्था को देख विदेशी सैलानी भी उत्साहित है।
कार्यक्रम के अंत मे आम नागरिकों का सम्मान करते हुए जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। अमांवा विकास खंड परिसर में सैकड़ों की संख्या उपस्थित महिलाओं का सम्मान करते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कंबल वितरीत किये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धी पासी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री जन्मेजय सिंह, जिला मंत्री विजय सिंह टप्पू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह ढाढ़ी, सभासद एसपी सिंह, विजय लोधी, सहित सैकड़ों प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ