रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर प्रशासन की व्यस्तता के चलते समाधान दिवस फीका रहा, शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता कोतवाल जगदीश यादव ने की। इस दौरान कुल 5 शिकायते आई। जिसमें राजस्व से संबंधित 2 शिकायते और पुलिस से संबंधित 3 शिकायतें आईं। मौके पर एक भी शिकायत निस्तारण नहीं हो पाया।
इस मौके उप निरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, उपनिरीक्षक रवि पवार, चौकी इंचार्ज थुलवांसा राहुल मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील सिंह चौहान, रविकांत पांडेय, उप निरीक्षक दिनेश गोस्वामी, सचिन सिंह, अजय चौधरी, राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार दीक्षित, लेखपाल शैलेंद्र कुमार, रणविजय सिंह, राजीव मिश्रा, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ