रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो सेवानिवृत्त होमगार्डों को भावभीनी विदाई दी गई।
आपको बता दें कि, होमगार्ड समर बहादुर सिंह व लक्ष्मण वर्मा का कल 30 जून 2020 को होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके उपलक्ष में कोतवाली परिसर में भावभीनी बिदाई का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह व समस्त स्टाफ सहित होमगार्ड विभाग ने सेवानिवृत्त दोनों होमगार्डों को अंग वस्त्र पहनाकर भावभीनी विदाई दी, तथा सेवानिवृत्त होने के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तो वहीं मौजूद कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, होमगार्ड विभाग में रहकर समर बहादुर सिंह तथा लक्ष्मण वर्मा ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है तथा हर समय पुलिस सेवा में तत्पर रहकर कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे है। हम सभी लोग ऐसे होनहार सेवानिवृत्त होमगार्डों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। श्री सिंह ने अंत में कहा कि, सेवानिवृत्त होने के बाद घर परिवार में जाकर परिजनों के साथ खुशनुमा माहौल में अपना जीवन व्यतीत करें।
इस मौके पर एसआई जमुना प्रसाद, एसआई विभाकर शुक्ला, एसआई पंकज राज शरद, एसआई मनोज कुमार, एसएसआई प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह, इंद्रमणि सिंह, राम प्रताप यादव, रामदास यादव, अवधेश मिश्रा, रामयश मौर्या, सुरेश यादव, सतीश प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ