पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वितरण किए गए मास्क।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला तथा विधानसभा अध्यक्ष बछरावां राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज एवं बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला के नेतृत्व में कोरोना वायरस के दौरान कस्बे में मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। 
     आपको बता दें कि, इस मौके पर श्री अकेला ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों की सरकार रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों की संख्या में योजनाएं चलाई गई। पूर्व सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान में मौजूदा सरकार ने ठंडे बस्ते में डालने का काम किया है। जिसके चलते हर गरीब को पक्की छत एवं बेरोजगारों को रोजगार देने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किया गया था, लेकिन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीबों के हितों को दरकिनार कर मौजूदा सरकार काम कर रही है।
      इस मौके पर राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, सिकन्दरपुर प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, मोन प्रधान पति व वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, शकील मंसूरी, निजामुद्दीन मंसूरी, कुंवर वीर भान सिंह, पप्पू, रामजी चौधरी, शेखर चौधरी, शानू नेता, शिवम बाजपाई, राजू मंसूरी, रेशू, मंसूरी अट्टू,  तुसार मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, जीतू  मंसूरी, भैयन हुसैन,अजीत शेखर,गोलू रैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ