अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा शव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदुवंशी ढाबा के निकट बीती रात  अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 
     आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार रात लगभग 1:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी किसी वाहन की चपेट में आ कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बछरावा थाने को सूचना दी गई। प्राप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल  पर पहुंची पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को रायबरेली   जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषितकर दिया।
      मृतक युवक काली शर्ट तथा जींस पैंट पहने हुए था। फिलहाल पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ