शांति मनोहर इंटर कॉलेज ने एक बार फिर जिले में लहराया परचम।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
 डलमऊ/रायबरेली: ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा ने हाई स्कूल में 535 अंक प्राप्त  करके जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाया है।
      आपको बता दें कि, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सचिन मौर्य ने 405 अंक लाकर यह बता दिया कि, शांति मनोहर इंटर कॉलेज में स्व केंद्र परीक्षा व्यवस्था ना होने पर दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने के पश्चात भी अपनी  सच्ची मेहनत के दम पर कालेज के अध्यापकों की समर्पण भरे शिक्षण की वजह से मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। कालेज के प्रबंधक  संदीप चौधरी और प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने सभी छात्र छात्राओं का फूल और मालाओं से स्वागत करके मुंह मीठा कराया। 
    इस अवसर पर प्रमोद यादव, बीएल वर्मा ,वीरभान सिंह, आशीष जायसवाल ,आनंद त्रिवेदी ,आदि अध्यापक उपस्थित रहे और सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ