हाई स्कूल परीक्षा में प्रियंका गांधी ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को भेजा बधाई पत्र।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराई बाग कस्बे के कृष्णा नगर निवासी प्रभाकर श्रीवास्तव की पुत्री आस्था श्रीवास्तव ने हाई स्कूल की परीक्षा प्रणाली में प्रदेश में सातवां स्थान और जिला टॉप किया है। जिले की सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में छात्रा की मेहनत रंग लाई है। जहां एक और छात्रा हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने माता पिता और गुरुजनों एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। तो वहीं दूसरी तरफ जिले की सांसद सोनिया गांधी के साथ-साथ जिले का सम्मान और गौरव भी बढ़ाया है। 
     आपको बता दें कि, यूपी में सातवां स्थान और जिला टॉप छात्रा को प्रियंका गांधी ने बधाई पत्र भेजा है, और छात्रा के सपनों को साकार करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता छात्रा के घर पहुंचे और छात्रों को बधाई पत्र देकर मुंह मीठा कराया। छात्रा के सपने को साकार करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि, आस्था के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। 
     इस मौके पर निर्मल शुक्ला जिला महामंत्री, रविंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, मुकेश , सोमवती ,वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ