रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शनिवार को महराजगंज के थाना समाधान दिवस में एसडीएम सचिन यादव ने जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, थाना समाधान दिवस में आने वाले वादकारियों व फरियादियों द्वारा की जाने वाली शिकायतों का वरीयता के आधार पर संबन्धित विभाग के अधिकारी निस्तारण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में लापरवाही करने वाले संबन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारीयों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
आपको बता दें कि, आज शनिवार को महराजगंज के थाना दिवस में कुल 12 फरियादियों ने अपनी शिकायत की। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 10, पुलिस विभाग से संबंधित 02 के शिकायतें आई, जिनमें एक भी प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव, एसआई दिनेश गोस्वामी, एसआई सचिन सिंह, एसआई उत्कर्ष केसरवानी, एसआई राजवीर सिंह, एसआई रोहित कुमार, चन्दापुर चौकी इंचार्ज रवि पंवार, राजस्व निरीक्षक आबिद अली, मोहम्मद अहमद, राजीव कुमार मिश्रा, उमेश दीक्षित, लेखपाल प्रज्ञा जायसवाल, राजेंद्र भारती, अमित शुक्ला, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश, प्रीती गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, राहुल त्रिवेदी सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ