रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के ओथी गांव में पंवारे मल बाबा के स्थान पर जनवरी माह में लगने वाला एक दिवसीय मेला हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। जनवरी माह में लगने वाला मेला में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ के पश्चात विधि विधान से हवन पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो प्रभु की इच्छा तक चलता रहा।
आपको बता दें कि, पंवारे मल बाब की कुटी पर लगने वाले एक दिवसीय मेला आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें स्थानीय और दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की कुटी पर दर्शन कर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि, जो सच्चे मन से मन्नत मांगता है, पंवारे मल बाबा उसके मन की मुरादे पूरी करते हैं।
महराजगंज मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर ओथी गांव स्थित पंवारे मल बाबा की कुटी पर प्रतिवर्ष जनवरी माह में मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुनील मौर्य द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ के पश्चात हवन पूजन कराया जाता है।
तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। मेले में क्षेत्र ही नहीं दूर दराज से दुकानदार आकर अपनी-अपनी दुकान मेला ग्राउंड में सजाते हैं। पंवारे मल बाबा के नाम से जाना जाने वाला यह मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां मेला वाले दिन सुबह से ही चहल-पहल दिखाई देती है।
आज शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने कुटी पर माथा टेका, तत्पश्चात पंवारे मल बाबा के स्थान पर पूजा अर्चना कर दर्शन किया और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर बाबा से सुख समृद्धि की कामना करी।






0 टिप्पणियाँ