जल भराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, आवागमन भी बाधित, SDM को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हलोर कस्बे के तिराहे पर कई घरों की नलियों का पानी भर जाने से जहां एक ओर आवागमन बाधित हो रहा है, तो वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। मामले को लेकर शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हलोर ईकाई के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने व्यापारियों की अगुवाई में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सचिन यादव को सौंप कर मामले में कार्यवाही की मांग करी।

     आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में उद्योग व्यापार मंडल हलोर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा है कि, कस्बे के मेन तिराहे पर शिवकुमार, अतीक, हाफिज के नाली का गंन्दा पानी रोड पर बह रहा है, जिसके चलते आरसीसी रोड भी गड्ढे में तब्दील हो गई है। भीषण संक्रामक बीमारी फैलने का भी ख़तरा बढ़ गया है। अविलम्ब इन लोगों के घरों का पानी रोड पर आने से रोका जाए, अन्यथा यह सभी लोग अपने घरों की नालियों के पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे रोड पर आवागमन बाधित न हो और संक्रामक बीमारी फैलने से रोका जा सके। 

     मामले में उप जिलाधिकारी सचिन यादव का कहना है कि, व्यापारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है। जल्द ही जांच कर मामले का निस्तारण किया जाएगा।

     ज्ञापन देने वालों में राजू, कप्तान, अकतर, सफीक, पुष्पेंद्र, अरमान, सुहैल, नन्हऊ आदि व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ