सीओ की ऐसी तैसी कर चुके रायबरेली के नेता "रिंकू सिंह" के बिगड़े बोल, चिकित्सक को गाली देने का ऑडियो हो रहा वायरस

महताब खान

रायबरेली: मामला 30 जनवरी 2025 की रात का बताया जा रहा है। यूपी के रायबरेली में बछरावां सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर प्रभात मिश्रा और नेता रिंकू सिंह के बीच बातचीत का एक आडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है, जिसमें कथित नेता रिंकू सिंह डॉ प्रभात मिश्रा को "पंडित" कहकर गालियां दे रहे हैं, साथ ही सस्पेंड कराने की धमकी भी दे रहे हैं।

     आपको बता दें कि, मामला दो घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण के दौरान चोट अधिक होने के कारण रायबरेली रेफर करने का है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद चोट गंभीर होने पर डॉक्टर प्रभात मिश्रा द्वारा चोटहिल को जिला अस्पताल रेफर करने पर नेता जी काफी नाराजगी जताते हुए सस्पेंड करने की धमकी भी दे रहे हैं। बताते हैं कि, ऑडियो में डॉक्टर को गाली दे रहे कथित रिंकू सिंह के ही लोगो द्वारा युवकों को मारा पीटा गया था। मामले में गंभीर धाराएं ना लगें इसलिए रेफर करने पर नेता जी लाल पीले हो रहे हैं और मंत्री जी के सामने डॉक्टर की ऐसी तैसी करने की बात कहकर उनको गरिया रहें हैं। जबकि चिकित्सक उनको सर-सर कहकर बात कर रहे है जो ऑडियो रिकार्डिंग में साफ सुनाई दे रहा है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में यह भी सुना जा सकता है कि, सीओ से पूछिएगा कघ "रिंकू सिंह" क्या है। सीओ की उन्होंने ऐसी की तैसी कर दी थी, सीएमओ और तुम कौन हो।

     खुद को पंडित होने के चलते अभद्र शब्दो का प्रयोग करने के मामले में पीड़ित चिकित्सक ने सीएमओ रायबरेली से शिकायत की है। "एसके इंडिया न्यूज़" इस आडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ