रजनीकांत अवस्थी
हैदरगढ़/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हैदरगढ़ रोड पर स्थित दतौली चन्दा गांव में सोमवार 03 फरवरी से रविवार 09 फरवरी तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 03 फरवरी को कलश शोभायात्रा से होगी, जो दतौली चंदा गांव से प्रारंभ होकर 03 किलोमीटर की दूरी तय करके प्राचीन शिव मंदिर अवशानेश्वर धाम पहुंचकर गोमती नदी से जल भरा जाएगा, इसके बाद कई गांवों से होकर कथा स्थल पर पहुंच कर विधिवत हवन पूजन के पश्चात श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
आपको बता दें कि, हैदरगढ़ क्षेत्र के दतौली चंदा गांव में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 03 फरवरी से 09 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महराज के मुखारविंद से शाम 06 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री मद्भागवत कथा वाचन होगा।
कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महराज द्वारा मुख्य यजमान वैद्य धर्मदत्त मिश्र सपत्निक शेषकुमारी मिश्रा के करकमलों से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा।
कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महराज ने बताया कि, श्रीमद् भागवत कथा कृष्ण का स्वरूप है और कल्पवृक्ष के समान है। श्री महराज जी के अनुसार, भागवत कथा श्रवण का शुभ संकल्प लेने से मनोवांछित कार्य सफल होते हैं।
3 फरवरी दिन सोमवार से 9 फरवरी दिन रविवार तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा का कार्यक्रम 10 फरवरी दिन सोमवार को दिन में 2:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
कथा आयोजक एवं मुख्य यजमान वैद्य धर्मदत्त मिश्र ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि, समयानुसार कथा पंडाल में पहुंचकर कथा व्यास विपिन बिहारी दास जी महाराज के सुमधुर स्वर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कर जीवन को कृतार्थ करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस पुनीत अवसर पर जगदीश कुमार तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, शशि शेखर मिश्र, चंद्रकांत मिश्र, उत्तम मिश्र, अतुल पांडेय, अंकित मिश्र, अर्पित मिश्र, हर्ष पांडेय द्वारा कलश शोभायात्रा में पुष्प वर्षा के साथ-साथ कथा पांडाल में पहुंचने वाले श्रीमद् भागवत कथा के रसिकवृंदों का स्वागत करेगें।


0 टिप्पणियाँ