Good news: दूधिया रोशनी से जगमगा उठा महर्षि बाबा ओरीदास मेला ग्राउंड, विधायक ने दी हाई मास्क स्ट्रीट लाइट की सौगात, ग्रामीणों में खुशी

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मोन गांव में स्थित महर्षि बाबा ओरीदास की तपोस्थली श्रध्दा का प्रमुख केन्द्र है। यहां पर तहसील क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। वैसे तो प्रत्येक मंगलवार को यहां भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन बसंत पंचमी में लगने वाले तीन दिवसीय मेले में यहां दूरदराज से आने वाले लोगों की संख्या लगभग 2 लाख से अधिक हो जाती है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती, मेला की व्यवस्थाओं का जयजा लेने महर्षि बाबा ओरीदास मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाबा के दरबार में पहुंचकर पूरे विधि विधान से हवन आरती के पश्चात माथा ठेका, तत्पश्चात मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान श्याम कला और उनके पति अमरेश कुमार से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेला कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर लेने का आश्वासन दिया, किंतु विद्युत गुल हो जाने के बाद पूरा मेला परिसर अंधेरे में तब्दील हो जाने की भी बात कही।

     आपको बता दें कि, मेला कमेटी के आग्रह के बाद क्षेत्रीय विधायक श्यामसुंदर भारती ने किसी से फोन पर बात की और 12 घंटे के भीतर मेला परिसर में हाई मास्क स्ट्रीट लाइट लग जाने का भरोसा दिलाया। 

     आज शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे एक हाई मास्क लाइट मेला ग्राउंड पहुंच गई और महर्षि बाबा ओरीदास मंदिर पर बसंत पंचमी से लगने वाले तीन दिवसीय मेला परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा, इसके बाद अब मेला ग्राउंड अंधेरे से मुक्त हो गया है।

     सपा विधायक श्याम सुंदर भारती द्वारा महर्षि बाबा ओरीदास मंदिर परिसर में लगने वाले तीन दिवसीय मेला के इस पवित्र स्थल पर हाई मास्क स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई है, जिससे ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का दिल से आभार प्रकट किया है।

     मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान श्याम कला और उनके पति अमरेश कुमार ने बताया कि, यहां बसंत पंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के अलावा लंबे समय से अंधेरे के कारण पुजारी को पूजा-पाठ में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मेला की व्यवस्थाओं का कुशल छेम जानने आए क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती से की गई मांग पर विधायक ने तत्काल प्रभाव से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की सुबह लगभग 8:00 लाइट लगवाने की व्यवस्था करी।

     स्थानीय निवासी अमरेंद्र सिंह, राहुल साहू, रोहित पासी, राजकुमार सिंह, पिंटू सिंह, राममिलन गौतम एवं मंदिर के पुजारी बाबा झब्बू समेत प्रकाश मौर्य, जाकिर हुसैन, राम मूरत, विद्याकांत अवस्थी, सपा नेता राजकुमार लोधी आदि ने बताया कि, महर्षि बाबा ओरीदास का मंदिर काफी पुराना है और बसंत पंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले के अलावा मंगलवार को भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं तथा अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था, जो अब समाप्त हो गया है।

      उधर लाइट लगने की खबर सुनते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं, मेले में आए दुकानदाऱों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने सपा विधायक द्वारा दी गई इस सुविधा की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ