महंत राजू दास की टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर करी कार्यवाही की मांग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी बछरावां विधानसभा उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू के नेतृत्व में छात्र सभा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी को सौंपा।

     आपको बता दें कि, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि, हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा रखी है, जिसके प्रति हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने अभद्र टिप्पणी किया है, जो गलत है। हमारे नेता के खिलाफ जो बोला गया है उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस विषय में राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर  कार्यवाही की मांग की गई है। 

     इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, आशीष कुमार यादव, अनंत यादव, सचिन यादव, राज यादव सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ