रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव मऊ में खरऊवां कुंआ वाले बड़े बाबा के मेले का आयोजन शुक्रवार हुआ। मेले में श्रद्धालुओं ने खरऊवां कुंआ वाले बड़े बाबा के स्थान पर हवन-यज्ञ के पश्चात भोग लगाकर अपनी मन्नते पूर्ण होने की कामना की। मेले में मऊ पंचायत के प्रधान भेलई मौर्य ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व शुक्रवार को सुबह बड़े बाबा के स्थान पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। मेला कमेटी के रामू शुक्ला ने बताया कि, शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु सामिल होंकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।
आपको बता दें कि, खरऊवां कुंआ वाले बड़े बाबा के मेले में मऊ के सभी गांव के अलावा डेपार मऊ, मुरैनी, दसवंतपुर, पूरे हनुमंत समेत दूर दराज के हजारों लोगों ने पहुंचकर मेला का आनंद उठाया। खरऊवां कुंआ वाले बड़े बाबा के स्थान में मकर संक्रांति के ठीक पहले लगने वाला यह मेला मऊ का एकदिवसीय मेला के रूप में विख्यात है।
इस मैके पर मेला कमेटी के ग्राम प्रधान भेलई मौर्य, रामू शुक्ला, छोटे तिवारी, नरेश मिश्रा, बाबा प्रेमदास, अमरकुमार, दिलीप सिंह, नीतू अवस्थी, वीरेंद्र, उमानाथ सिंह बबलू मिश्रा, सुंदरलाल मदनलाल, पुत्ती शर्मा, आनंद तिवारी, पवन तिवारी, पिंकू मिश्रा, अशोक कुमार (भऊवा), मिलन लोध, अनुराग पांडेय, लाल गुप्ता आदि सेवा भाव में लगे देखे गए।




0 टिप्पणियाँ