रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में सोमवार को लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व लोगों को एक साथ लाने, खुशियां बांटने और फसल के मौसम का स्वागत करने का अवसर है। छात्र-छात्राओं छात्राओं ने अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए सुंदरी मुंदरिए गीत का गान किया। सभी को मूंगफली, रेवड़ी वितरित किए गए।
आपको बता दें कि, लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब क्षेत्र से संबंधित है। परंतु उत्तर भारत भी इससे अछूता नहीं है। कार्यक्रम में शिक्षा और परंपरा का खूबसूरती से मिश्रण किया गया,जिससे हर कोई प्रेरित हुआ और त्यौहार के गहरे अर्थ से जुड़ा।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कहा कि, भारत त्योहारों का देश है और प्रत्येक त्योहार का अपना महत्व है। यह पर्व पंजाबी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें प्रकृति की सुंदरता, जीवन की खुशियों और समाज की एकता की याद दिलाता है।
यह हमें प्रकृति की महत्ता की याद दिलाता है, जोकि हमारे जीवन का आधार है। यह हमें समाज की एकता और सहयोग की आवश्यकता की याद दिलाता है।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव एवं शिक्षक-शिक्षकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ