आरएसएस ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकरसंक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महराजगंज द्वारा स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरुवात डॉ हेडगेवर व गुरु गोल्वरकार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला समरसता प्रमुख सतीश सिंह समेत खण्ड संघ चालक जगमोहन, सह संघ चालक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, बौद्धिक प्रमुख गजेन्द्र, सम्पर्क प्रमुख प्रमुख अनुज, धर्म जागरण प्रमुख प्रमोद मिश्रा, सह धर्म जागरण संजय, शारीरिक प्रमुख आदित्य, मण्डल प्रमुख यस सिंह, समाजिक कार्यकर्ता अवधेश मिश्रा, जिला प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, शिवम्, प्रधानाचार्य नरेन्द्र मिश्रा, अंकित शुक्ल, उत्तम, खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार आदि ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

       आपको बता दें कि, मुख्य अतिथि ने बताया कि, आने वाली 26 जनवरी से एक सप्ताह तक भारत माता पूजन सम्पूर्ण भारत में किया जायेगा। उसी कड़ी में महराजगंज के सभी 53 ग्रामसभाओं में स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम किये जायेंगे। आप सभी देश भक्त इस अभियान में जुड़कर देश को मजबूत बनाये।

      मकरसंक्रांति पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम से आरएसएस के पदाधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देते हुए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ