रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मकर सँक्रान्ति के शुभ अवसर पर जनमेजय सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में डब्बू सिंह प्रधान सिंकन्दरपुर द्वारा 500 वर्षो बाद हुए प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण के बाद ग्राम सभा सिंकन्दरपुर से करीब 600 लोगो के साथ 8 बड़ी बसों और 10 छोटी गाड़ियों से अयोध्या धाम पहुचकर सबसे पहले सरयू स्नान किया तत्पश्चात हनुमानगढ़ी दर्शन एवं प्रभु श्रीराम जी के दर्शन किए।
आपको बता दें कि, प्रधान डब्बू सिंह ने बताया कि, समस्त ग्राम वाशियों की इच्छा थी कि, टेंट से हमारे प्रभु भव्य मंदिर में स्थापित हो गए तो एक बार उनके दर्शन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें। उन्होंने कहा कि, श्री राम मंदिर भारतीय समाज और संस्कृति के आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। श्री राम मंदिर लोगों को सब के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।' उन्होंने प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया और सभी ग्रामवासियों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने बताया कि, समस्त ग्राम वाशियों के साथ अयोध्या में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग रामलला के दर्शन के लिए आतुर थे, गांव के लोगों में अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का खासा उत्साह है। सभी भक्तों ने हनुमान जी महराज और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि, भक्तों में रामलला के दर्शन कर उत्सुकता साफ झलक रही है। सिकंदरपुर गांव से भगवान श्री राम के जयकारों के साथ यह जत्था रवाना हुआ था।



0 टिप्पणियाँ