रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 177 विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा पस्तौर में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्मदिन मनाया और दीर्घायु निरोगी होने की कामना करी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विजय यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एडवोकेट हरीश चौरसिया, ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव, पूर्व प्रधान एवं बछरावां ब्लॉक के महासचिव देवता पासी, देव पूरी ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान रामबक्स रावत, रैन ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान रामसजीवन यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, ग्रामप्रधान पड़िरा कला अजय कुमार, ग्रामप्रधान बहादुरपुर नीरज, लोहिया वाहिनी विधानसभा क्षेत्र बछरावां के अध्यक्ष आशीष पटेल के साथ-साथ तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित सभी ने सरोज को जन्मदिन की बधाई दी। हरीश चौरसिया ने सरोज के कार्यों की सराहना की, साथ ही पस्तौर ग्रामसभा के ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव को जेल से रिहाई की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


0 टिप्पणियाँ