कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रहा गुरुकुल महाविद्यालय

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शैक्षणिक संस्था गुरुकुल महाविद्यालय की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का पुनीत कार्य करने का सिलसिला जारी है। गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक आर0डी0 मिश्रा व उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा के निर्देश पर कुशलगंज गांव में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के दौरान 300 से अधिक लोगों को कंबल प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

     आपको बता दें कि, क्षेत्र के कुशलगंज गांव में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर इन्द्रदेव शुक्ल के दरवाजे गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। गुरुकुल महाविद्यालय के HOD अमित पांडेय ने बताया कि, विद्यालय के प्रबंधक आर0डी0 मिश्रा व उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा के निर्देश पर विद्यालय के बृज किशोर मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, प्राचार्या प्राजंली शुक्ला, प्रधानाचार्य बेबी सिंह सहित विद्यालय की टीम के साथ एवं क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों व अभिभावकों के द्वारा निराश्रित, गरीब, जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराया गया।

      इस अवसर पर इंद्रदेव शुक्ल ने शैक्षणिक संस्था के सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वह संस्था के उद्देश्यों की भूरि-भूरि सराहना करते हैं। गुरुकुल महाविद्यालय ने हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सहायता की है। ठंड के मौसम में विशेष रूप से कंबल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की है। संस्था के सदस्य लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। संस्था द्वारा यह सेवा अभियान काबिले तारीफ है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

      कंबल वितरण के दौरान स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई। कंबल पाकर लोगों ने संस्था एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

     इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविराज सिंह, लाल सिंह, हौसिला प्रसाद तिवारी, भानू सिंह, नमान सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, मनीष शुक्ला, श्रीराम शुक्ला, राम प्रकाश शुक्ला, सुशील शुक्ला, राजीव शुक्ला, भगवान बक्स सिंह, रामचन्द्र सिंह, नितेश सिंह, जगन्नाथ प्रजापति, बेचूलाल, रघुनाथ आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ