शिक्षण संस्थान अपने विश्वविद्यालय/एफिलिऐन्टिग एजेन्सी से पाठ्यक्रमवार सीट 10 फरवरी तक करवाए वेरीफिकेशन

सार........

 ⭕ छात्र एवं संस्थान द्वारा ऑनलाइन संशोधन करने की अन्तिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने जनपद के समस्त प्राचार्य/निदेशक महाविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान से कहा है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत विश्वविद्यालय/एफ़िलिएटिंग एजेंसी के लॉगिन पर सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों द्वारा अग्रसारित आवेदनों के सापेक्ष पाठ्यकमवार सीट का वेरीफिकेशन हेतु डाटा राज्य एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।

       आपको बता दें कि, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इस सम्बन्ध में कहा है कि, अपने शिक्षण संस्थान से सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलिऐन्टिग एजेन्सी से सम्पर्क कर पाठ्यक्रमवार सीट वेरिफिकेशन 10 फरवरी 2025 तक प्रत्येक दशा में करवाए। उन्होंने कहा कि इस तिथि के उपरान्त सीट वेरिफिकेशन का कार्य संभव नही होगा। इसके अतिरिक्त कॉलेज एवं छात्रों के लॉगिन पर सस्पेक्ट डाटा विभाग द्वारा प्रदर्शित करा दिया गया है। संस्थान के स्तर से सस्पेक्ट आवेदनों में परीक्षा परिणाम, रोल नंबर/एनरोलमेंट नंबर, छात्रो की उपस्थिति सम्बन्धी विवरण एवं छात्र के प्रवेश की तिथि का विवरण पर संशोधन किए जा सकेगें।

       इसके अतिरिक्त सस्पेक्ट आवेदन में अन्य संशोधन छात्र के स्तर से करने के उपरान्त ही संस्था द्वारा आवेदन रिसीव कर आवेदन अग्रसारित किया जायेगा। छात्र एवं संस्थान द्वारा ऑनलाइन संशोधन करने की अन्तिम तिथि 10 फरवरी 2025 निर्धारित है। इसके उपरांत आवेदन में किसी प्रकार का कोई संशोधन किया जाना संभव नही होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ