रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खां के जन्मदिन एवं कुशल राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि, कार्यवाहक प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि, सीमांत गांधी के नाम से प्रसिद्ध खान अब्दुल गफ्फार खां ने आजाद एवं धर्म निरपेक्ष भारत के लिए ‘‘खुदई खिदमतगार’’ नाम से संगठन की स्थापना की। देश के विभाजन के विरोधी बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रहकर पाकिस्तान के विरूद्ध ‘‘स्वतंत्र पख्तुनिस्तान’’ आन्दोलन का नेतृत्व आजीवन करते रहे, वह पहले ऐसे विदेशी नागरिक थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पंडित मोती लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन में किये गये योगदान को याद किया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रुप से विजयशंकर अग्निहोत्री, हाजी इलियास, निर्मल शुक्ला, साहबशरण पासवान, राजकुमार दीक्षित, आशीष द्विवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, सर्वोत्तम मिश्रा, मनोज मिश्रा, सै.अरशद, हाफिज निसार, अनिल मिश्रा, सफ्फू खान, विजय दीक्षित, बसीर अहमद पोलू, अमित मिश्रा, श्रीमती अनीता श्रीवास, संतोष सिंह, रामकुमार पाण्डेय सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ