सुनहरा अवसर: पीएम मत्स्य सम्पदा योजना की 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ हेतु 15 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण इरफानुल्लाह खान ने बताया है कि, वित्तीय वर्ष 2024-25 मे मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की 23 मात्स्यिकी परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 15 फरवरी 2025 तक खोला गया है।

      आपको बता दें कि, इरफानुल्लाह खान ने बताया है कि, संदर्भित योजना के अंतर्गत एक नयी परियोजना आजीविका पोषण संबंधी सहायता भी इस वित्तीय वर्ष से संचालित की जा रही है जिसमें मछली पकड़ने के प्रतिबंध/दुर्बल अवधि के दौरान मत्स्य पालन संसाधनों के संरक्षण के लिए पिछड़े हुए सक्रिय पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण संबंधी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

       उन्होंने सभी इच्छुक मछुआरों से कहा है कि, अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ ले। उन्होंने बताया है कि, प्रश्नगत परियोजना में आवेदन करने हेतु लाभार्थी पूर्णकालिक सक्रिय मछुआरा होना चाहिए साथ ही वह एक कार्यात्मक स्थानीय मछुआरा सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) हो जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।  

       परियोजना के संबंध में जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल अथवा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ