रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज रविवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म की पीठ बाबा मनीरामदास कुटी पारा खुर्द में होने वाले पंच दिवसीय यज्ञ श्रीराम कथा व श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन की तिथि आयोजक समिति बाबा मनीरामदास सनातन ग्रामोत्स्व समिति पारा खुर्द की प्रथम बैठक में 03 मार्च से 07 मार्च श्रीराम कथा व श्री कृष्ण रासलीला तथा 8 मार्च को कन्या पूजन व विशाल भंडारा होना सुनिश्चित हुआ है।
आपको बता दें कि, बैठक की अध्यक्षता जिला सह संघचालक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने करी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, विशेष ख़ुशी की बात यह हैं कि, वर्षो प्रतीक्षा के बाद कुटी निर्माण हेतु 7 मार्च को भूमि पूजन की तिथि निश्चित की गयी है। अतः आप सभी समाज के धर्मानुरागी भक्त व सनातनी बन्धुओं से आग्रह है कि, कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करें। आये हुए सभी लोगों ने अपनी सहमति दी तथा दूसरी बैठक की तिथि भी तय करी।
दूसरी बैठक पूज्य जगत गुरु ओम प्रपन्ना चार्य मानस किंकर जी महराज के सानिध्य में 12 फ़रवरी को प्रातः 11 00 बजे रखी गयी है। जिसमें यज्ञशाला निर्माण की नीव पूज्य जगतगुरु द्वारा रखी जाएगी, सभी धर्मनूरागी बंधु सादर आमंत्रित हैं।


0 टिप्पणियाँ