स्मृति शेष वरिष्ठ पत्रकार दादा सुभाष पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अमर उजाला दैनिक के महराजगंज प्रतिनिधि रहे स्मृति शेष दादा सुभाष पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को महराजगंज कस्बा स्थित उनके आवास पर पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन के पश्चात आदर्श नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में गौ माता को गुड और केला खिलाकर मनाई गई। इस दौरान पत्रकारों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति की कामना की। 

     आपको बता दें कि, स्वर्गीय दादा सुभाष पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी अनुपमा पांडेय, बेटी आकृति, छोटे बेटे सुयश पांडेय ने संगठन के पत्रकारों के साथ नगर की कान्हा गौशाला पहुंचकर मौजूद सभी गौवंशीय को गुड और केला खिलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के संरक्षक शिवाकांत अवस्थी ने कहा कि, दिवंगत पत्रकार दादा सुभाष पांडेय ने हमेशा अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में रह रहे गरीब, दबे, कुचले और जरूरतमंदों की आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। स्मृति शेष वरिष्ठ पत्रकार दादा सुभाष पांडेय महराजगंज पत्रकारिता जगत के शिल्पकार थे, उन्होंने आजीवन पत्रकारिता और पत्रकारों के हित मे अपनी सोच और आवाज को बुलंद किया। 

     उन्होंने कहा कि, पत्रकारिता और पत्रकारों के प्रति दादा सुभाष पांडेय का लगाव आज भी हमारे बीच उनकी उपस्थिति का आभाष करता है। स्वक्ष छवि, निर्भीक पत्रकारिता, पत्रकार साथियों के लिए समर्पण का भाव और उनके सरल स्वभाव के साथ उनकी लेखनी का कायल बौद्धिक विद्वान चिंतक और बड़े-बड़े क्षेत्रीय रणनीतिकारों के अलावें शासन सत्ता में रहने वाले रहे हो या फिर विपक्ष में, सभी थे।

     प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि, हम सब को स्व0 दादा सुभाष पांडेय की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी, उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। दादा सुभाष पांडेय लेखनी के साथ-साथ अच्छे क्रिकेटर भी थे। एक वर्ष के बाद भी उनकी अनुभूति महसूस होती है। स्मृति शेष दादा सुभाष पांडेय मानवीय गुणों से ओत-प्रोत थे।

     प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मौजूद संगठन के पत्रकार साथियों को उनकी सादगी, शालीनता, समाज के प्रति, प्रतिबद्वता एवं ईमानदारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि, दादा सुभाष पांडेय ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे, जो वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकारों के बीच सेतु का काम करते थे। उनका पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा। प्रेस क्लब महराजगंज संगठन को लेकर वह हमेशा चिंतन और सकारात्मक का भाव रखते थे।

     युवा पत्रकार आकाश तिवारी ने कहा कि, उम्र के इस पड़ाव में भी दिवंगत दादा सुभाष पांडेय का जीवन पत्रकारिता को समर्पित रहा है। वह हम सबके बीच एक प्रेरणा बनकर हमेशा जिंदा रहेंगे। आज वो हमारे बीच नही है, उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद कर उनकी   उपस्थिति का एहसास कर रहें है। श्री तिवारी ने पत्रकारों के बीच दादा सुभाष पांडेय के साथ बीते अपने अनुभव और संस्मरण को साझा किया।

    युवा पत्रकार व अधिवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि, स्वर्गीय दादा सुभाष पांडेय पत्रकारों के अभिवावक के साथ-साथ दोस्ताना व्यवहार करने वाले एक खुले विचार के पत्रकार थे, जिनके द्वारा किए गए कार्य को रायबरेली और आसपास के जिला के पत्रकार आज भी भूल नहीं पाएंगे।

    पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस क्लब संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार बाल किशोर त्रिपाठी, प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल, युवा पत्रकारों अमर प्रताप सिंह, विजय धीमान, दिलीप जायसवाल, अभय सिंह एवं संगठन के सभी पत्रकारों ने उनके तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर नमन् किया।

     दादा सुभाष पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ