अधिवक्ता अधिनियम व अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम में मनमाने तौर पर संशोधन किए जाने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, लिया 3 दिवसीय न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अधिवक्ता अधिनियम व अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम में मनमाने तौर पर संशोधन किए जाने को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया और तहसील की दोनों महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज और तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सर्वसम्मति से तीन दिवसीय न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।

     आपको बता दें कि, बुधवार को अधिवक्ता संघ महराजगंज की आपात बैठक महराजगंज बार एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष देवी प्रसाद व अधिवक्ता छोटे लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान महराजगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि, केंद्र सरकार व बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने मिलकर अधिवक्ता अधिनियम व अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम में मनमाने तौर पर संशोधन किया जा रहा है, जो अधिवक्ता हितों के खिलाफ है, और हम सभी संशोधन का पुरजोर विरोध करते हैं।

    वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या सागर अवस्थी ने बताया कि, सर्व सम्मति से संशोधन के विरोध में 19 से 21 फरवरी 2025 तक सभी अधिवक्ताओं द्वारा तीन दिवसीय न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया गया है।

      इस मौके पर अधिवक्ता विजय शंकर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश अवस्थी, राधेश्याम, मोनू अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सर्वेश अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, सरोज गौतम, इम्तियाज अली, सत्य प्रकाश मिश्र, अतुल पाण्डेय आदि मौजूद रहे  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ