आरोप: पेट्रोल डालकर अज्ञात शख्स ने लगाई आग, गुमटी और सामान जलकर खाक

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थाना शिवगढ़ की गुमावा पुलिस चौकी के अन्तर्गत गऊघाट चौराहे पर स्थित एक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की।

     आपको बता दें कि, मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गाऊ घाट का है। आरोप है कि, मंगलवार की देर किसी अज्ञात शख्स ने रंजिश के कारण गुमटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान की स्वामी शिव कुमारी पत्नी अमरनाथ गुप्ता का आरोप है कि, उनकी दुकान में किसी अज्ञात शख्स ने रंजिशन पेट्रोल डालकर रात लगभग 11:00 बजे आग लगा दी, जिससे गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि, गरीब व्यापारी की जीविका का एक यही मात्र सहारा था।

      घटना की जानकारी होते ही हलोर व्यापार मंडल की टीम मौके पर पहुंची और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने पीड़ित को समझते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता ने पत्रकारों को बताया कि, महिला के परिवार की जीविका इसी दुकान से चलती है। पुलिस इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करें। उन्होंने गरीब व्यापारी को प्रशासन से हर संभव मदद दिलाए जाने की बात कही।

      इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, कोषाध्यक्ष तेजभान सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, पुनवासी दयाराम, अमन शुक्ला, निखिल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ