विकास खण्ड परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों की बैठक में बुना गया विकास का ताना-बाना

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

      आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में महराजगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों को असली रूप देने के लिए ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा हैंडपंप की मरम्मत से लेकर जलापूर्ति, अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण, पशुओं के पेयजल की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय की सफाई व रखरखाव, बाजार के पास साफ सफाई, खेल के मैदान, सार्वजनिक उद्यान का सुधार व रखरखाव आदि मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

      इसके साथ-साथ पुस्तकालय, नाली, खड़ंजा, विधवा पेंशन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नए राशन कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में भी चर्चा हुई। इसी क्रम में समाज कल्याण की ओर से दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि कार्य व योजनाएं बताई गई।

       मनरेगा के बारे में भी विस्तार से चर्चा व कार्य निर्धारण खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

     बैठक में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुखता से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए मांग किया है कि, कुशमहुरा में पंचायत भवन से देशराज के घर तक खड़ंजा निर्माण और रामपाल के घर से राम सुमिरन पाल के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण, कोटवा मदनिया में पप्पू के घर से जंगल तक नाला निर्माण, बरीगोहन्ना में पक्की सड़क से छोटे लाल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग निर्माण, पखनपुर में रामकिशोर के घर से तालाब तक नाला निर्माण आदि के अलावा कुनबा ग्राम पंचायत की बीडीसी मदारी द्वारा शिवप्रसाद के दरवाजे से रामकुमार के घर तक खड़ंजा निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।

      इसके अलावा अधिकतर ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी एवं खंड विकास अधिकारी से मांग करी है कि, उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतरकर अमली जामा पहनाया जाए।

     मुरैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने अपनी ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम न बैठने की शिकायत पूर्व में करी थी, जिसमें तत्कालीन अधीक्षक महराजगंज ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर तैनात एनम का पक्षपात करते हुए एएनएम के पक्ष में रिपोर्ट लगाई थी। इस मुद्दे को प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने गंभीरता से उठाते हुए एएनएम की तैनाती का प्रस्ताव रखा है। 

     इसके अलावा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने एक स्वर में ग्राम पंचायत में जल मिशन योजना द्वारा खोदे गए खड़ंजा, इंटरलॉकिंग एवं आरसीसी सड़कों के मरम्मत का मुद्दा उठाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कराए जाने की मांग करी है।

    इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी प्रधान, रमेश कुमार मौर्य प्रधान, संतलाल लोधी प्रधान, भगवान दीन फौजी प्रधान, सुखनंदन प्रधान प्रतिनिधि, राजेश सिंह प्रधान, खेरवा प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भोलू सिंह समेत 53 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, जल जीवन मिशन के जेई, एई, पशुपालन विभाग, आंगनबाड़ी सहित समस्त विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ