वार्षिकोत्सव: बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षकों का अहम योगदान-अवधेश बहादुर सिंह

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल कोटवा मदनिया में बीते मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह रहे। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

       आपको बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को  यादगार बना दिया। जहां छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नाट्य मंचन से दर्शकों का मन लुभाया, वहीं कई छात्र-छात्राओं ने ड्रामा प्रस्तुत कर समाज के लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे जागरुकता संदेश भी दिए। 

      कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अवधेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह एवं खण्ड शिक्षाधिकारी राम मिलन यादव ने वर्तमान सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति देने वाले अंजली, शिवा, सुहानी, हिमांशु सहित चार छात्रों, उनके अभिभावकों को मेडल व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।   


     अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि, बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षकों का अहम योगदान होता है।

      वार्षिकोत्सव में आए अभिभावकों को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा कि, आप अपने बच्चों को समय से नियमित स्कूल भेजिए, हमारे शिक्षक उन्हें शिक्षा व संस्कार में ओतप्रोत कर देंगे। 

     इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक जगदेव शुक्ल, समर बहादुर सिंह, दयाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान आरती देवी, शत्रोहन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रामकिशुन, संजय कनौजिया, राकेश गौतम, आलोक द्विवेदी, संदीप, सोनिया अवस्थी, स्वाती, सत्येन्द्र कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ