रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बबुरिहा ग्राउंड में चल रहे बावन बुजुर्ग बल्ला हिन्दू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग के आखिरी दिन फाइनल मैच में संजय इलेवन बाराबंकी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया।
आपको बता दें कि, गुरुवार को महाराजगंज क्षेत्र के बबुरिहा खेल मैदान पर बावन बुजुर्ग बल्ला हिंदू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग का फाइनल मैच खेला गया। क्रिकेट मुकाबला एचएमसीएल इलेवन महराजगंज और संजय इलेवन बाराबंकी के मध्य खेला गया। जिसमें बाराबंकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।बैटिंग करने मैदान पर उतरी महराजगंज की टीम ने 20 ओवरों में 146 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में संजय इलेवन बाराबंकी की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए और इस फाइनल मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया।
बावन बुजुर्ग बल्ला हिंदू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग मैच सीजन प्रथम के फाइनल मुकाबले में बाराबंकी की टीम से अर्धशतकीय पारी खेल कर शैलेंद्र सापट मैंन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वही इस पूरे टूर्नामेंट में एचएमसीएल इलेवन महराजगंज के खिलाड़ी रिंशू को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आलम मोबाइल वर्ल्ड के प्रोपराइटर आलम ने एलईडी स्मार्ट टीवी देकर मैंन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
वहीं बाराबंकी की टीम के कप्तान को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व चांदी का कप देकर सम्मानित किया गया। जबकि इस मैच के रनर रहे महराजगंज की टीम को 25 हजार रुपए व चांदी का सिक्का के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर टीम के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू समाजसेवी, पूर्व प्रधान केदार मौर्य, दिनेश कुमार धुन्नी समाजसेवी, अज्जू मिश्रा, अकरम खान समाजसेवी, कलीम खान समाजसेवी, रामलाल मौर्या, जीशान खान, राजू मौर्या समेत बड़ी तादाद में क्रिकेट प्रेमी, क्षेत्रवासी अंत तक मैदान पर डटे रहे, तथा समय-समय पर तालिया की करतल ध्वनि से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।


0 टिप्पणियाँ