रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के दौतरा गांव से इंसानियत की एक खबर सामने आ रही है, जहां गांव के मुखिया ने एक अनाथ लड़की को अपनी बेटी स्वीकार करते हुए न सिर्फ उसका कन्यादान किया, बल्कि उसकी शादी का पूरा खर्च भी उठाया है। उनके इस नेक काम की काफी सराहना हो रही है। उन्होंने इंसानियत की जो मिसाल पेश है की है वो दूसरों को प्रेरित करने का काम करेगी।
आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के दौतरा गांव के मुखिया मोनू पासी ने उन्नाव जिले की रहने वाली बिन मां-बाप की एक अनाथ बेटी को अपनी बेटी मानकर शादी का पूरा खर्च उठाया। उन्होंने उस अनाथ बेटी का कन्यादान किया और दूसरों के लिए मिसाल बन गए।
शालिनी पुत्री स्वर्गीय लाला निवासी लोनियन खेड़ा मौरांवा जिला उन्नाव की रहने वाली यह लड़की दौतरा ग्राम प्रधान मोनू पासी से मिलकर अपनी प्रेम कहानी बंया की। उसने प्रधान को बताया कि, दौतरा ग्राम पंचायत के लोनार गांव के रहने वाले भारत पुत्र राम किशन से उसका काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा हैं, उसके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। वह भारत से विवाह करना चाहती है।
अनाथ लड़की की प्रेम कहानी सुनकर दौतरा गांव के मुखिया मोनू पासी ने फौरन लोनार गांव के रहने वाले भारत पुत्र राम किशन को अपने घर बुलवाया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात पूंछी, तो लड़के ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार किया।
तत् पश्चात ग्राम प्रधान ने विद्वान पंडितों को बुलाकर दिन निश्चित किया और गांव के नागा बाबा हरिद्वार मंदिर पर पूरे रीति रिवाज के साथ उन दोनों की शादी संपन्न करवा दी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि, शालिनी पुत्री स्वर्गीय लाला निवासी लोनियन खेड़ा मौरांवा जिला उन्नाव की रहने वाली है और उनकी ग्राम पंचायत के गांव लोनार का रहने वाला लड़का भारत का एक दूसरे में प्रेम प्रसंग था। लड़की के माता-पिता नहीं है, और उसे कोई सहारा देने वाला भी नहीं है। उन्होंने शालिनी को अपनी बेटी स्वीकारते हुए दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न करा दिया। दोनो की शादी का पूरा खर्च उठाया और अपनी बेटी की तरह उसकी विदाई की।
इस मांगलिक कार्यक्रम के मौके पर संदीप कुमार, बी0डी0सी0 लाला, फाईज मोहम्मद, सोमनाथ सिंह, अछईवर सिंह, अमरजीत, राहुल, रामकुमार, माता प्रसाद, आदि ग्रामीण मौजूद रहकर शालिनी और भारत परिणय-सूत्र बंधन के साक्षी बने तथा वर-वधू आशीर्वाद प्रदान किया।



0 टिप्पणियाँ