जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित हुआ ग्रीन स्कूल एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में पीएम श्री एक्टिविटीज के अंतर्गत ग्रीन स्कूल एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य चंदन बागीस ने करी, वहीं मनोज कुमार पांडेय समन्वक 'द्वारा कार्यक्रम निर्देशित किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ऑटोमोबाइल शिक्षक शिवम् अवस्थी ने किया।

      आपको बता दें कि, जागरूकता के इस कार्यक्रम में अपने वातावरण को स्वस्थ बनाने के सभी बिंदुओं पर असिस्टेंट प्रोफेसर प्रगति पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर एफ0जी0आई0इ0टी0 रायबरेली द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच चर्चा की गई। श्रीमती पांडेय ने बताया कि, हमें अपने वातावरण के प्रति सजक रहना है, इसे दूषित होने से बचाना है और अपने आसपास के कचरे को अलग-अलग करके उसका पुनः उपयोग करने योग्य बनाना है, जिसका पुनः उपयोग नहीं कर सकते, उसे इस प्रकार से नष्ट करें ताकि वातावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। अपने कचरा से किसी अन्य प्राणी का नुकसान न हो, बल्कि उसका उपयोग कोई और न कोई कर सके, इस प्रकार उसे व्यवस्थित करें। 

     श्रीमती पाण्डेय ने कचरे को उपयोग करने के कई तरीके भी इंगित किए। उन्होंने द्वारा प्राचार्य चंदन बागीस से विद्यालय में लगभग 1500 पेड़ लगवाने एवं विद्यालय में जगह-जगह पर गीले कचरे तथा सूखे कचरे को रखने के लिए अलग-अलग कलर के डस्टबिन लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि, पेड़ हमारे जीवन रक्षक हैं उनकी हमें रक्षा करनी चाहिए।

      कार्यक्रमों की श्रंखला में मनोज पांडेय द्वारा श्रीमती पांडेय को धन्यवाद देते हुए बच्चों को निर्देशित किया गया कि, वह श्री मती पाण्डेय द्वारा बताए गए तरीके से कूड़े कचरे को डीकंपोज करें एवं अपने आसपास के लोगों को इसी प्रकार डीकंपोज करने के लिए अवगत कराएं, जिससे समाज को स्वस्थ वातावरण मिल सके।

      अंत में बी0के0 पाठक द्वारा उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देने के साथ-साथ श्री मती पाण्डेय द्वारा बताए गए डीकंपोज प्रक्रिया की केमिस्ट्री को विस्तार पूरक प्रस्तुत किया गया।

      कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ओ0पी0 सिंह, बी0के0 पाठक, धीरज प्रताप सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, अशोक कुमार, मो0 आई आलम, वीबी गुप्ता, अशोक कुमार, गया प्रसाद, राहुल प्रजापति, अवनीश सिंह एवं शिक्षिका सीमा सिंह मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ