रायबरेली/महाराजगंज: कस्बा में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल कुमार ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
आपको बता दें कि, थाना बछरावां के हरदोई के रहने वाले पीड़ित राहुल ने बताया कि, वह ई-रिक्शा चलाते हैं। 21 फरवरी 2025 को अपना ई-रिक्शा लेकर महराजगंज आए थे। यहां आकाश (अमर का पुत्र) और उसके साथ चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। स्टैंड टोकन नहीं देने का हवाला देकर उनके साथ गाली-गलौज की।
इतना ही नहीं, दबंगों ने लाठी-डंडों से राहुल की पिटाई भी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंग आकाश ने धमकी भी दी है कि, अगर वह दोबारा महराजगंज कस्बा दिखाई दिया तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए।
मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर, मामले की जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ