रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में छात्रों के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025-26) का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य, उप- प्रधानाचार्या, शिक्षक- शिक्षिकाएं, उपस्थित प्रतिभागी छात्र- छात्राएं व उनके अभिभावकों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी।
आपको बता दें कि, विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों के लिए विभिन्न एक्टिविटी व गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि, हमारे विद्यालय में योग्य शिक्षकों द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य किया जाता है। विगत वर्षों से हमारा विद्यालय नित अच्छे परिणामों की ओर अग्रसर होता जा रहा है, जिसमें हमारे शिक्षक, छात्रों और आप जैसे अभिभावकों की कड़ी मेहनत शामिल है।
प्रधानाचार्य ने आगामी प्रवेश- परीक्षा की भी जानकारी दी, जोकि 23/03/25 दिन रविवार को होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ