रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र में अलग-अलग रोड हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, शनिवार देर शाम प्रयागराज मार्ग पर चुरुवा मंदिर के निकट कार सवार एक परिवार जो अपने निवास स्थान बनगांव थाना महेंद्रगढ़ जनपद कंचनपुर नेपाल से लखनऊ प्रयागराज मार्ग होते हुए कुंभ स्नान के लिए जा रहा था। अपनी कार हाईवे के किनारे खड़ी कर जगदीश पुत्र गंगा दत्त अवस्थी के द्वारा हाईवे को पार कर दूसरी तरफ चाय लेने के लिए जाना था। चाय लेने जाते समय लखनऊ से रायबरेली की ओर जाने वाला अज्ञात वाहन ने जगदीश को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर घटना को अनजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
वहीं दूसरी घटना शनिवार की रात्रि महराजगंज बछरावां मार्ग पर उमरपुर गांव के पास की है, करनपुर गांव का निवासी युवक मुकेश कुमार (24) पुत्र रामदेव अपनी ससुराल कन्नावा के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, युवक बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे फंस गया और काफी दूर तक रगड़ता सड़क पर जा पहुंचा और युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर टकराने के बाद सड़क के बगल स्थित खाई में चला गया।
उधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना अध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया है कि, दोनों मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ