हम तन-मन-धन से दिनेश सिंह के साथ जुंडे हैं, मुझे इस बात पर गर्व है कि, हमारे मंत्री का सीधे देश के प्रधानमंत्री से पारिवारिक रिस्ता है

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: लालगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में सरेनी, लालगंज व डलमऊ ब्लाक के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधयों ने भाग लिया।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, विनम्रता ही उनकी संस्कृति है तथा सेवा ही उनका धर्म है। उन्होंने सदैव ही जनप्रतिनिधयों की मांग पर करोडों के विकास कार्य कराये है। जिले की ऐसी कोई ग्रामसभा नही है जहां उनके द्वारा करोडो के विकास कार्य न कराये गये हो। अधिकांश ग्राम प्रधानो, बीडीसी सदस्यो व जिला पंचायत सदस्यो ने मुख्य मार्गो से गांवसभा तक सड़के व सीसी रोड बनवायें जाने की मांग की, जिसमें अधिकांश मांगो को उन्होने तत्काल मौके पर ही स्वीकृत कर दिया। 

     आपको बता दें कि, मंत्री ने कहा कि, जनप्रतिनिधियों के अधिकारो को दिलाना उनका कर्तव्य है। वे सभी जाति, धर्म के लोगो के लिये सदैव सेवारत रहेंगे। मंत्री ने कहा कि, उनकी सेवा के कारण ही एमएलसी के चुनाव में प्रतिनिधियों ने उन्हें 95 प्रतिशत मत देकर विजयी बनाया। 

     राज्यमंत्री ने कहा कि, उन्होने अपनी क्षमता से अधिक विकास कार्य कराये है तथा जिले के कुल 980 ग्रामसभाओं में लगे विकास संबधी पत्थर स्वयं में इसका प्रमाण है। उन्होने कहा कि, उनका सकल्प है कि, हारी हुई बाजी जीतकर ही दम लेंगे। 

      सम्मेलन में 6 बार के प्रधान रामसुंदर यादव ने कहा कि, मंत्री जी के स्वभाव के कारण ही वह तन, मन, धन से इनके साथ है। किसने वोट दिया, किसने नही, इस बात को भूलकर सिर्फ और सिर्फ विकास पर ध्यान दें, आपको विजयश्री अवश्य मिलेगी। समाजसेवी डा0 अनिल सिंह सरेनी ने कहा कि, वह भी दिनेश सिंह के विरोधी थे किंतु इनके आचार विचार व सेवा भाव के कारण आज वे तन मन धन से इनके साथ जुंडे हैं, तथा मुझे इस बात पर गर्व है कि, हमारा मंत्री का सीधे देश के प्रधानमंत्री से पारिवारिक रिस्ता है तथा हाल ही में मंत्री जी की तीसरी पीढ़ी को उन्होने अपनी गोद में खिलाया जो गर्व की बात है।

       सम्मेलन में मनीष त्रिवेदी तौधकपुर, प्रधान घुरवारा, प्रधान डलमऊ, प्रधान बेलहनी, संजय बजाज प्रधान, बीडीसी मीरानपुर, प्रधान भोजपुर, प्रधान बिजलामऊ, हसनापुर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, जितेंद्र बहादुर प्रधान सरेनी, प्रधान भवानीपुर, प्रधान युसुफपुर नरेंद्रसिंह, बीडीसी गीता देवी आदि ने अपनी अपनी गांव सभा में सड़के बनवायें जाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरेनी क्षेत्र के भाजपा नेता व प्रतिनिधि प्रेमशंकर तिवारी ने की। संचालन शिक्षक नेता आशीष प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम की विशेष देखरेख व सफल बनाने में कुम्हडौरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व जिला प्रधान संघ अध्यक्ष बच्चा सिंह का विशेष योगदान रहा।  

      धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा नेता रवींद्र सिंह ने कहा कि, दिनेश सिंह ने जिले में करोडो के विकास कार्य कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्षेत्रवार पंचायत सम्मेलन कराकर उन्होने जनप्रतिनिधियों से अधिक समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया है। इनकी प्रतिभा के जिले के सभी लोग कायल है। सम्मेलन में आये हुए सभी प्रतिनिधियों का उन्होने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

       इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, विजयदत्त गौड़, जेपी सिंह, मनोज सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सरेनी, सरिता गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष, रोहित सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज अवस्थी, प्रधान दुधवन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ